जननायक की राजनीतिक विरासत पर डॉ जागृति ठाकुर की दावेदारी
NEWS DESK: करते हैं राजनीति में दाव पेच का खेल चलता रहता है। बिहार में एनडीए ने अति पिछड़ा वोट को अपनी तरफ गोल बंद करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की सियासी जमीन को पकड़ना चाहा। कर्पूरी ठाकुर के जरिए अति पिछड़ा वोट साधने की एनडीए की सियासी चाल पर जन सुराज ने ग्रहण लगा दिया। कर्पूरी ठाकुर की पौत्री डॉ जागृति ठाकुर जन सुराज में शामिल होकर सभी राजनीतिक पार्टियों के समीकरणों को उलट-पुलट कर दिया। डॉ जागृति ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक विरासत पर दावेदारी ठोक दी है। डॉक्टर जागृति ठाकुर की जन सुराज में शामिल होने से कई विधानसभा क्षेत्र में असर पड़ सकता है। कर्पूरी ठाकुर के नाम पर समाजवादी राजनीति की एक धारा लंबे समय से बिहार में चलती आ रही है जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को पहले राज्यसभा सांसद बनाए फिर केंद्र में मंत्री बनवाएं। भाजपा ने भी कर्पूरी ठाकुर के जरिए अति पिछड़ा वोट में सेंधमारी करने का दाव खेला। वर्ष 2024 में जननायक को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। राजनीतिक हलकों में जननायक के सम्मान को अति पिछड़ा वोटरों को प्रभावित करने की जगत के रूप में देखा गया। कर्पूरी जयंती के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कर्पूरी के गांव पहुंचे। कर्पूरी ग्राम को चमकाने की पूरी कोशिश केंद्र सरकार के स्तर से लगातार हो रही है। समस्तीपुर की सांसद तो समस्तीपुर स्टेशन का नाम ही कर्पूरी जी के नाम पर रखने की बात करने लगी। कर्पूरी के राजनीतिक विचारधारा और सिद्धांतों की लड़ाई की आवाज बुलंद करने के लिए कर्पूरी जी की पौत्री डॉक्टर जागृति ठाकुर ने राजनीति में पदार्पण कर दी।डॉक्टर जागृति ठाकुर जननायक कर्पूरी ठाकुर के बड़े बेटे डॉ वीरेंद्र ठाकुर की बेटी है। डॉ जागृति ठाकुर ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का दामन थामा है। समस्तीपुर जिला के कई जनसभाओं में डॉक्टर जागृति ठाकुर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। डॉ जागृति ठाकुर कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को आगे ले जाने की बात कह रही है। डॉ जागृति ठाकुर का कहना है कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सिद्धांतों को प्रशांत किशोर आगे बढ़ाएंगे, जिसमें उनकी पूरी भागीदारी होगी। अब देखना होगा कि कर्पूरी की राजनीतिक विरासत को डॉक्टर जागृति कितना आगे बढ़ा पाती है। वही डॉक्टर जागृति के कर्पूरी के राजनीतिक विरासत पर दावेदारी को जनता कितना तवज्जो देती है, यह आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम से पता चलेगा। फिलहाल सोशलिस्ट नेता कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों को लेकर अलग-अलग सियासत जारी है।