Uncategorized

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता घटना के महज 8 दिन बाद अरुण हत्याकांड का हुआ खुलासा

ROSERA; पूर्व उपमुख पार्षद अरुण महतो की हत्या राजनीतिक रंजिश में कराई गई ।अरुण महतो का रोसरा नगर परिषद में पाला बदलना हत्या की वजह बना।यह खुलासा समस्तीपुर के पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने रोसड़ा थाना पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की। समस्तीपुर एसपी ने कहा कि हत्याकांड का मुख्य साजिश कर्ता साकेत कुमार झा उर्फ राजा झा, शूटर मुजफ्फरपुर का विक्की कुमार तथा राजा झा का सहयोगी राजेश मंडल उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर दिया गया है, वही राजा झा का ड्राइवर छोटू कुमार ,दलसिंहसराय का शूटर सुभाष झा तथा वैशाली का शूटर मोहम्मद अबरार अभी फरार है। घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा शूटर विक्की कुमार का घटना के दिन पहना गया शर्ट जूता मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि अरुण महतो हत्याकांड की बड़ी वजह रोसड़ा नगर परिषद चुनाव में पत्नी बबीता देवी के वाइस चेयरमैन बनने के बाद पाला बदलना था । रोसड़ा नगर परिषद चुनाव में राजा झा तथा अरुण महतो की पत्नी चैयरमैन तथा वाइस चेयरमैन का चुनाव लड़ी थी। राजा झा तथा अरुण महतो एक समझौता के तहत चुनाव मैदान में थे ।चुनाव परिणाम में राजा झा की पत्नी दूसरे स्थान पर रही जबकि अरुण महतो की पत्नी चुनाव जीत गई ।चुनाव परिणाम के बाद अरुण महतो रोसड़ा नगर परिषद की राजनीति में पाला बदलकर वर्तमान अध्यक्ष के पक्ष में आ गए। जिससे अरुण महतो की अहमियत बढ़ गई वही राजा झा को अरुण महतो का पालाबदलना नागवार लगा। चुनावी धोखे से आहत राजाझा ने एक ऐसी साजिश रची ,जिसमें अरुण महतो को अपनी जान गंवानी पड़ी। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि राजा झा ने अपने पूर्व परिचित अपराधी कांट्रैक्ट किलर सुभाष झा को अरुण महतो की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दे दिया। दलसिंहसराय का रहने वाला सुभाष झा को राजा झा के द्वारा अपने रोसड़ा स्थित आवास पर अग्रिम ₹300000 दे दिया गया। अब सुभाष झा शूटर के बंदोबस्त में लग गया। उसने बिभुतीपुर में शूटर को फिक्स किया। बिभुतिपुर का शूटर एक दूसरे अपराध में जेल चला गया। सुभाष ने मुजफ्फरपुर के विक्की कुमार तथा वैशाली के मोहम्मद अबरार नामक शूटर को अरुण की हत्या के लिए तैयार किया। अरुण महतो के घर की पहचान राजा झा के द्वारा सुभाष को करा दिया गया। इसके बाद उसने अरुण के घर की कई बार रेकी की। सुभाष झा तथा दोनो शूटर अरुण महतो की हत्या के नियत से 6 सितम्बर को रोसड़ा पहुंचा। उनलोगो ने रोसड़ा मे स्टूडेंट के रूप में पहचान कर एक महीने के लिए एक लॉज किराए पर ले लिया। उसी दिन शाम को राजा झा के सहयोगी राजेश मंडल उर्फ खन्ना तथा छोटू ने एक बैग दिया, जिसमें हथियार तथा रूपये थे। अगले दिन तीनों ने अरुण के घर का कई बार चक्कर लगाया। जैसे ही रोज की तरह अरुण महतो अपने घर से स्टेशन चौक स्थित स्टैंड के लिए निकले केसरी सेवा सदन के नजदीक बाइक सवार तीनों शूटरों ने अरुण महतो की सरेआम हत्या कर वहां से फरार हो गया। अरुण महतो की पत्नी बबीता देवी ने छह नामजद तथा चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमे राजा झा का भी नाम था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर शूटर की पहचान की। वहीं नामजद अभियुक्तों की गतिविधि पर भी नजर रखी। जिसमें राजा झा की गतिविधि संदिग्ध थी। साक्ष्य मिलने के साथ ही राजा झा को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।, वहीं शूटर विक्की कुमार के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, दो जिंदा गोली, हत्या के दिन पहना गया शर्ट, जूता तथा उसका मोबाइल बरामद किया गया। समस्तीपुर एसपी ने कहा कि अरुण महतो हत्याकाण्ड का उद्भेदन डीएसपी शिवम कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *