बाँकीपुर उपचुनाव : जन सुराज सुप्रीमो को मिलेगी जिम्मेवारी या भाजपा वर्कर की चलेगी बाज़ीगरी
NEWS DESK : बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के महज कुछ घंटे शेष बचे हैं. सभी प्रमुख उम्मीदवार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. मुख्य मुकाबला एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा तथा जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर के बीच होने के आसार हैं. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के लिए रोड शो करके मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने का भरसक प्रयास किया है 30 जुलाई को होने वाले मतदान में जनता 26 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेगी. नितिन नवीन ने राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया.बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा से कायस्थ कैंडिडेट की उम्मीदवारी के बीच जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने अपनी दावेदारी पेश कर इसे हॉट सीट बना दिया. राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो प्रशांत किशोर ने चुनावी समर मे उतर कर अपनी राजनितिक साख को दाँव पर लगा दिया. वहीं भाजपा को भी अपने गढ़ को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगाने पर विवश कर दिया. भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया है.जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सी एम नीतीश कुमार ने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन मे वीडियो जारी किया है. 40 स्टार प्रचारकों के साथ उतरी भाजपा जनता से एक बार फिर समर्थन मांग रही है.राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन रोड शो के जरिए जनता से पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को जिताने की अपील कर रहे हैं.भोजपुरी स्टार पवन सिंह तथा मनोज तिवारी नुक्कड़ सभाओं में भोजपुरी गाना से वोटरों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैँ.पार्टी के मण्डल अध्यक्ष रह चुके नीरज कुमार सिन्हा को जिताने के लिए प्रदेश के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्त्ता तक लगे हुए हैँ.हालांकि भाजपा के कोर वोटर भी भोजपुर एनकाउंटर तथा बालिकाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार से छुबध नज़र आ रहे हैं, रणनीतिकार के तौर पर कमाई पूरी साख को दाँव पर लगाकर प्रशांत किशोर बाँकीपुर में ताल ठोक दिए. हालांकि विधानसभाचुनाव मे पार्टी की करारी हार को देखते हुए अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं दिखाई दे रहे हैं. यही कारण है कि प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम को सम्राट चौधरी के सीएम पद पर जनता की पुष्टि के रूप मे प्रचारित कर रहे हैं.बहुत हद तक प्रशांत किशोर की प्रदेश मे राजनीति की दशा और दिशा बाँकीपुर उपचुनाव परिणाम निर्धारित करेगी. उपचुनाव मे वोटिंग प्रतिशत गिर जाता है. मतदाता घरों से मतदान के लिए नहीं निकलते हैँ. राजधानी का दिल कहलाने वाली बाँकीपुर विधानसभा मे पढ़े लिखें वोटरों की तादाद ज्यादा है. जिन पर दिल्ली के जंतर मंतर पर तथा पटना मे हुए जेन जी आंदोलन का कितना असर वोटिंग पर पड़ता है. यह देखने वाली बात होगी कि भाजपा का लम्बे समय से गढ़ रहे बाँकीपुर की जनता जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर को एक निर्भीक विपक्ष की जिम्मेवारी सौपती है या फिर पार्टी वर्कर से कैंडिडेट बने नीरज कुमार सिन्हा को बाज़ीगर बनाती है.
