BiharNews

भ्रष्ट सिस्टम से त्रस्त युवा का रिवॉल्यूशनरी एक्शन,हो गया एनकाउंटर !

NEWS DESK : बिहार में सत्ता समीकरण बदलने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रवैया अपनाया जाने लगा है. अपराधियों का एनकाउंटर करने की पुलिस को खुली छूट मिल गई. वही एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए जाने लगे,विपक्षी नेता एक जाति विशेष का एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हैं तो परिवारवाले इसे पुलिस के द्वारा किया जाने वाला फर्जी एनकाउंटर बताते हैं. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के भोजपुर जिला के बिलौटी में देखने को मिला है.गांव के काशीनाथ तिवारी का पुत्र भरत भूषण तिवारी पढ़ाई के साथ -साथ सामाजिक सरोकार मे बढ़ चढ़ कर भाग लेता है. शाहपुर थाना क्षेत्र के जमानिआ गांव के लोग गंगा नदी के कटाव से दूसरी जगह बसाये गए. लो लैंड होने के कारण इन 70 परिवारों को बरसात मे मुश्किल का सामना करना पड़ता था. इन्हीं की लड़ाई भरत भूषण तिवारी लड़ रहे थे. लगातार ज्ञापन के बाद भी समस्या जस की तस थी.एक शिक्षित युवा अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओ के समाधान की लड़ाई में भ्रष्ट सिस्टम से आंजीज होकर आर पार के मूड मे आ गया.वह विरोध करने के लिए अलग तरीका अपना लिया.वह प्रशासन को खुली धमकी देने लगा. सोशल मीडिया पर लाइव पिस्टल लहराकर पुलिस को चुनौती देने लगा.सम्राट चौधरी की पुलिस ने उसका जवाब एन्काउंटर करके दिया भारत भूषण तिवारी की मां आशा देवी सरेणडर के बाद एनकाउंटर किए जाने की बात कह रही है.वहीं भरत तिवारी एनकाउंटर से सम्राट सरकार की आलोचना हो रही है. लोग सड़क पर आ गए हैं. विपक्षी नेता इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं. अब सवाल उठता है कि भरत तिवारी को हथियार उठाने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा! इसके लिए किसको जिम्मेवार होना चाहिए. जनता की जायज मांग को अनसुना कर दिया जाता है. सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिसमे जनता की हक़मारी नहीं हो. समाज में निस्वार्थ भाव से लोगों के लिए काम करने वालों की कमी है.ऐसे मे भरत जैसे युवा आगे बढ़ते हैं तो भ्रष्ट सिस्टम उन्हें गलत राह पर धकेल देती है, जिसका अंजाम भयावह होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *